आज का पंचांग 2 मई 2025: शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और चंद्र राशि की जानकारी

दिनांक: 2 मई 2025, शुक्रवार
पक्ष: वैशाख शुक्ल पक्ष
सूर्योदय: प्रातः 5:30 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:30 बजे
तिथि
आज पंचमी तिथि दोपहर 2:18 बजे समाप्त हो जाएगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। यदि कोई कार्य पंचमी तिथि में करना चाहते हैं, तो दोपहर 2:18 बजे तक पूर्ण कर लें।
नक्षत्र
आज आद्रा नक्षत्र शाम 6:05 बजे तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। नक्षत्र बदलने का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, इसलिए नक्षत्र आधारित कार्यों की योजना बनाते समय इस समय का ध्यान रखें।
योग
आज सुकर्मा योग सुबह 10:25 बजे तक रहेगा। इसके बाद धृति योग शुरू होगा। सुकर्मा योग को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।
चंद्रमा की स्थिति
आज चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर संवाद, शिक्षा और व्यापार में वृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है।
सूर्य की स्थिति
आज सूर्य भरणी नक्षत्र और मेष राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य का मेष राशि में होना आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है।
राहुकाल, गुलिक काल और यमगंड काल
- राहुकाल: सुबह 10:22 से दोपहर 12:00 तक
- गुलिक काल: सुबह 7:07 से सुबह 8:45 तक
- यमगंड काल: दोपहर 3:15 से शाम 4:52 तक
इन समयों में किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करना वर्जित माना जाता है।
अभिजीत मुहूर्त
आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:34 से दोपहर 12:25 तक रहेगा। यह मुहूर्त किसी भी कार्य को सफलता पूर्वक करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
विशेष योग और मुहूर्त
- रवियोग: शाम 6:05 से अगले दिन शाम 5:36 तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 6:05 से अगले दिन प्रातः 5:30 तक
यह दोनों योग विशेष रूप से शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माने जाते हैं।
आज के विशेष कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त
- विद्या आरंभ करने का शुभ मुहूर्त: सुबह 8:07 से सुबह 10:21 तक
- नए वस्त्र धारण करने, पशु खरीदने, शिल्प विद्या सीखने और नाव बनाने का शुभ मुहूर्त: शाम 6:05 से संपूर्ण रात्रि तक
- गौना करने का शुभ मुहूर्त: शाम 5:06 से रात्रि 7:22 तक
आज का दिन कई शुभ योगों और मुहूर्तों से युक्त है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं, तो उपरोक्त शुभ मुहूर्तों में उसे आरंभ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही राहुकाल और यमगंड काल से बचकर कार्य करना आपके कार्यों में सफलता की संभावनाओं को और बढ़ा देगा।